Get App

Bank Holidays August 2023: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, त्योहारों से भरा हुआ है अगला महीना

Bank Holidays August 2023: अगले महीने अगस्त में अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाना है तो पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखे लें। अगस्त में छुट्टियों की भरमार है। अगस्त में 14 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों के ब्रांच से जुड़े काम निपटाने में परेशानी हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 9:17 AM
Bank Holidays August 2023: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, त्योहारों से भरा हुआ है अगला महीना
Bank Holiday: अगस्त में 14 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays August 2023: अगले महीने अगस्त में अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाना है तो पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखे लें। अगस्त में छुट्टियों की भरमार है। अगस्त में 14 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों के ब्रांच से जुड़े काम निपटाने में परेशानी हो सकती है क्योंकि बैंक कम दिन खुलेंगे। हालांकि, इन 14 दिनों की छुट्टियों में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भा शामिल है। हालांकि, ग्राहक ऑनलाइन सर्विस जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग के अलावा गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार अगस्त में शनिवार और रविवार समेत कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगस्त महीने में 4 रविवार हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टियां हैं। यानी, पूरे देश में ये 6 छुट्टियां तय हैं। इनमें से कुछ छुट्टियां देश भर के बैंकों पर लागू होंगी, जबकि कुछ राज्यों और एरिया में लागू होंगी। बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं। इनमें से कुछ बैंक छुट्टियां राज्यों की होती है और नेशनल छुट्टियों के दौरान देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त 2023 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक – ये है पूरी लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें