Get App

Bank Holiday: आज मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: आज मंगलवार 23 सितंबर को जम्मू और कश्मीर में बैंकों की छुट्टी है। महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिवस के मौके पर राज्य सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। इस कारण जम्मू-कश्मीर में सभी बैंक, सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2025 पर 8:05 AM
Bank Holiday: आज मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी
Bank Holidays: आज मंगलवार को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: आज मंगलवार 23 सितंबर को जम्मू और कश्मीर में बैंकों की छुट्टी है। महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिवस के मौके पर राज्य सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। इस कारण जम्मू-कश्मीर में सभी बैंक, सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, बाकी राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।

महाराजा हरि सिंह जी जम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक थे। उनका जन्म 23 सितंबर 1895 को हुआ था और 1925 में उन्होंने राज्य की गद्दी संभाली। वे शिक्षा और महिलाओं की प्रगति के बड़े समर्थक थे और समाज में कई सुधार लाए। उनकी दूरदर्शिता और आधुनिक सोच के कारण आज भी उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया जाता है।

सितंबर महीने में छुट्टियां

3 सितंबर (बुधवार): रांची में कर्मा पूजा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें