Bank Holiday February 2026: फरवरी में सिर्फ 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब नहीं होगा ब्रांच में काम

Bank Holiday February 2026: फरवरी साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसी वजह से इस महीने बैंक छुट्टियां भी कम रहती हैं। फरवरी 2026 में बैंक कुल 9 दिन बंद रहेंगे। इनमें से सिर्फ 3 दिन त्योहारों और राज्य के लोकल फेस्टिवल के कारण बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 5:14 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday February 2026: फरवरी साल का सबसे छोटा महीना होता है।

Bank Holiday February 2026: फरवरी साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसी वजह से इस महीने बैंक छुट्टियां भी कम रहती हैं। फरवरी 2026 में बैंक कुल 9 दिन बंद रहेंगे। इनमें से सिर्फ 3 दिन त्योहारों और राज्य के लोकल फेस्टिवल के कारण बैंक बंद रहेंगे। बाकी 6 दिन वीकली छुट्टियां होंगी। यानी, सभी रविवार और दूसरा और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। कुल मिलाकर फरवरी 2026 में छुट्टियां कम हैं।

अगर आपको फरवरी में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट पहले जान लेना फायदेमंद रहेगा। फरवरी 2026 में कुछ खास तारीखों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी, बल्कि सिर्फ संबंधित राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे।

फरवरी 2026 में त्योहारों की वजह से बैंक छुट्टियां


18 फरवरी 2026 -लॉसर पर्व

18 फरवरी को सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन लॉसर पर्व मनाया जाएगा। लॉसर को तिब्बती नववर्ष के रूप में जाना जाता है। यह सिक्किम का प्रमुख त्योहार है। इस मौके पर पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन होते हैं। राज्य में इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है।

19 फरवरी 2026-छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

19 फरवरी को महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। महाराष्ट्र में इसे शिव जयंती के नाम से जाना जाता है। यह दिन वहां पब्लिक हॉलिडे होता है।

20 फरवरी 2026 - राज्य स्थापना दिवस

20 फरवरी को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इसी दिन साल 1987 में ये दोनों राज्य पूर्ण राज्य बने थे। इस मौके पर राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है और सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहते हैं।

इन त्योहारों के अलावा फरवरी में सभी रविवार और दूसरा और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। यानी अगर आप ब्रांच जाकर काम करना चाहते हैं, तो इन तारीखों से बचकर प्लान बनाएं।

डिजिटल बैंकिंग रहेगी पूरी तरह चालू

बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, SMS और WhatsApp बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। आप बैलेंस चेक कर सकते हैं। पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, चेकबुक ऑर्डर और स्टॉप चेक जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

Union Budget 2026: ओल्ड रीजीम के टैक्सपेयर्स को मिलेगी बड़ी सौगात, सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन लिमिट बढ़ेगी

बजट में आपसे कुछ मिस ना हो जाए इसलिए लाइव अपडे्ट्स जानने के लिए हमारे साथ जुड़िए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।