Get App

Bank Holiday: शुक्रवार 31 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: अक्टूबर महीना खत्म होने में 3 दिन का ही समय बचा है। इन तीन दिनों में बैंक एक दिन बंद रहने वाला है। बैंक अब 31 अक्टूबर को गुजरात में बंद रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 7:05 AM
Bank Holiday: शुक्रवार 31 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी
Bank Holiday: देश में 31 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: अक्टूबर महीना खत्म होने में 3 दिन का ही समय बचा है। इन तीन दिनों में बैंक एक दिन बंद रहने वाला है। बैंक अब 31 अक्टूबर को गुजरात में बंद रहेगा। शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, बैंक सभी राज्यों में बंद नहीं रहेंगे। बैंक सिर्फ गुजरात में बंद रहेगा।

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाई जाती है। उन्हें भारत का आयरन मैन कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने आजादी के बाद देश की 562 रियासतों को एकजुट कर एक भारत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि 31 अक्टूबर को बैंक गुजरात में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें