Get App

GDP growth : Q2 में भारत की इकोनॉमी छह तिमाहियों में सबसे ज़्यादा तेजी से बढ़ी, 8.2% रही GDP ग्रोथ रेट

GDP growth : यह आंकड़ा इकोनॉमिस्ट्स के बीच मनीकंट्रोल द्वारा काराए गए पोल के अनुमान से ज़्यादा रहे। इस पोस में 7.3 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया गया था। इसके अलावा आज आया आंकड़ा RBI के 7 फीसदी के अनुमान के से भी बेहतर रहा है। ग्रोथ में लगातार बने मोमेंटम से यह संभावना बढ़ जाती है कि FY26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7 फीसदी के करीब रह सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 28, 2025 पर 5:03 PM
GDP growth : Q2 में भारत की इकोनॉमी छह तिमाहियों में सबसे ज़्यादा तेजी से बढ़ी, 8.2% रही GDP ग्रोथ रेट
Economic growth : यह आंकड़ा इकोनॉमिस्ट्स के बीच मनीकंट्रोल द्वारा कराए गए पोल के अनुमान से ज़्यादा रहे। इस पोल में 7.3 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया गया था।

GDP growth for Q2FY26 : 28 नवंबर को जारी डेटा के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था ने लगातार तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की विकास दर छह तिमाहियों में सबसे ज़्यादा 8.2 फीसदी पर रही है। जबकि पिछली तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही थी। यह आंकड़ा इकोनॉमिस्ट्स के बीच मनीकंट्रोल द्वारा कराए गए पोल के अनुमान से ज़्यादा रहे। इस पोल में 7.3 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया गया था।

इसके अलावा आज आया आंकड़ा RBI के 7 फीसदी के अनुमान के से भी बेहतर रहा है। ग्रोथ में लगातार बने मोमेंटम से यह संभावना बढ़ जाती है कि FY26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7 फीसदी के करीब रह सकती है, बशर्ते कि इकोनॉमी की अंदरूनी मजबूती दूसरी छमाही में भी बनी रहे।

मनीकंट्रोल के सर्वे में शामिल इकोनॉमिस्ट को उम्मीद है कि पूरे साल की ग्रोथ एवरेज 6.9 फीसदी रहेगी। वहीं, आरबीआई ने 6.8 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लागाया है। तमाम एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ग्रोथ के लिहाज तीसरी तिमाही भी बेहतर रहेगी। तीसरी तिमाही को 22 सितंबर को लागू हुए GST रेट में कटौती के बाद कंजम्प्शन में हुई बढ़ोतरी से सपोर्ट मिलेगा।

IMF ने अपनी ताजा स्टाफ कंसल्टेशन रिपोर्ट में, फिस्कल फैक्टर्स को कंट्रोल में रखते हुए हाई ग्रोथ बनाए रखने की सरकार की कोशिशों की तारीफ की है और कहा है कि ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद घरेलू डिमांड भारत के विकास का आधार बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें