Get App

Bank Holiday: सोमवार को लोहड़ी के कारण पंजाब-हरियाणा-दिल्ली में बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या RBI ने दी 13 जनवरी की छुट्टी

Bank Holiday on Lohri 2025: क्या बैंक सोमवार को बंद रहेंगे? दरअसल, सोमवार 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि क्या बैंक लोहड़ी के कारण बंद रहेंगे। खासकर, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश में जहां लोहड़ी का त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2025 पर 6:05 AM
Bank Holiday: सोमवार को लोहड़ी के कारण पंजाब-हरियाणा-दिल्ली में बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या RBI ने दी 13 जनवरी की छुट्टी
Bank Holiday on Lohri 2025: क्या बैंक सोमवार को बंद रहेंगे? दरअसल, सोमवार 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है।

Bank Holiday on Lohri 2025: क्या बैंक सोमवार को बंद रहेंगे? दरअसल, सोमवार 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि क्या बैंक लोहड़ी के कारण बंद रहेंगे। खासकर, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश में जहां लोहड़ी का त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। RBI ने जनवरी 2025 के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। यहां जानें 13 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक या नहीं?

सोमवार 13 जनवरी की है लोहड़ी

लोहड़ी उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में फसल कटाई के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है और अग्नि पूजा के साथ समाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। लोहड़ी की रात परिवार और दोस्त अलाव के चारों ओर इकट्ठा होकर मूंगफली, रेवड़ी, गजक और तिल जैसे व्यंजनों का आनंद लेते हैं। पारंपरिक लोकगीतों और भांगड़ा-गिद्दा नृत्य से इस त्योहार की रौनक और बढ़ जाती है। यह दिन किसानों के लिए नई आशाओं और खुशहाली का संदेश लेकर आता है। इसा साल लोहड़ी कल सोमवार 13 जनवरी 2025 को है।

क्या लोहड़ी पर बंद रहेंगे बैंक?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें