Get App

Bank Holiday: कल शनिवार को रक्षाबंधन के कारण कहां-कहां बंद रहेंगे? चेक करें हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Raksha Bandhan 9 August 2025: कल शनिवार 9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के कारण देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं और कुछ में ब्रांच खुली रहती है। हालांकि, इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दूसरे शनिवार के दिन पड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 5:36 PM
Bank Holiday: कल शनिवार को रक्षाबंधन के कारण कहां-कहां बंद रहेंगे? चेक करें हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: रक्षाबंधन के कारण कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday Raksha Bandhan 9 August 2025: कल शनिवार 9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के कारण देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं और कुछ में ब्रांच खुली रहती है। हालांकि, इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दूसरे शनिवार के दिन पड़ा है। महीने के दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। यही कारण है कि देश के ज्यादातर सभी बैंकों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।

नेटबैंकिंग का करें इस्तेमाल

हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सर्विस पहले की तरह मिलती रहेंगी। अगर आपको किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए शाखा जाना है, तो बेहतर होगा कि आप अगल हफ्ते का प्लान कर लें।

अगस्त 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद? जानें छुट्टियों की पूरी जानकारी

अगस्त का महीना आमतौर पर त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। अगस्त 2025 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिनमें कुछ वीकेंड की छुट्टियां हैं और बाकी अलग-अलग राज्यों के त्योहारों पर आधारित हैं। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो पहले से बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लेना बेहतर होगा।

हर हफ्ते के वीकेंड पर छुट्टियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें