Bank Holiday: अगर आप गुरुवार 13 मार्च 2025 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। होली का त्योहार होलिका दहन से शुरू होता है। इस मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कर रहे हैं, तो पहले से योजना बनाएं ताकि होली के दौरान किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
