क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट, इंश्योरेंस प्रीमियम या ऑनलाइन शॉपिंग करके रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है। SBI Card ने फोनपे SBI क्रेडिट कार्ड पर्पल और सिलेक्ट ब्लैककार्डधारकों के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 1 जुलाई 2026 से कई फेमस खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट घट जाएगी, जबकि कुछ ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इन कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो नए नियम जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, वरना पहले जितना फायदा नहीं मिल पाएगा।
