Bank Holiday: कल गुरुवार 31 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday on 31 July 2025: क्या कल गुरुवार 31 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं? कल शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस के तौर पर हरियाणा में मनाया जा रहा है। वहां पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया जा रहा है। यहां जानें कल बैंक बंद रहेंगे या नहीं

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 6:55 AM
Bank Holidays: क्या 31 जुलाई को बंद रहेगा बैंक।

Bank Holiday on 31 July 2025: क्या कल गुरुवार 31 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं? कल शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस के तौर पर हरियाणा में मनाया जा रहा है। वहां पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया जा रहा है। यहां जानें कल बैंक बंद रहेंगे या नहीं?

क्या 31 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक?

हरियाणा सरकार ने 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस के रूप में पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया गया है। इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थान बंद रहते हैं। यह छुट्टी जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने वाले वीर क्रांतिकारी ऊधम सिंह की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। हालांकि, कल 31 जुलाई को बैंक बंद नहीं होंगे। RBI की लिस्ट के मुताबिक 31 जुलाई की छुट्टी नहीं है।


ऑनलाइन निपटा सकते हैं अपने काम

आजकल नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा से पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल भरना और यहां तक कि लोन के लिए आवेदन करना भी आसान हो गया है। फिर भी कुछ ऐसे जरूरी काम हैं, जिनके लिए आपको बैंक ब्रांच जाना ही पड़ता है—जैसे कि KYC अपडेट कराना, कैश जमा या निकालना, लॉकर की सुविधा लेना, असफल ट्रांजैक्शन से जुड़ी शिकायत करना, जॉइंट अकाउंट या अकाउंट क्लोज करना आदि। अगर जुलाई 2025 में आप इनमें से कोई काम करना चाहते हैं, तो पहले से ये जान लेना जरूरी है कि बैंक किस दिन-किस राज्य में बंद रहेंगे।

RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

जुलाई 2025 3 5 14 16 17 19 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टी का कारण दिन
खार्ची पूजा 3
गुरु हरगोबिन्द जी का जन्मदिवस 5
बेह डेइंख्लम 14
हरेला 16
वू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि 17
केर पूजा 19
द्रुकपा त्शे-ज़ि 28

Gold Rate Today: सस्ता हुआ सोना, जानें आज का गोल्ड रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।