Get App

Bank Holiday: आज शुक्रवार को इस राज्य में बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 8 अगस्त की छुट्टी

Bank Holiday Today Friday 8 August 2025: आज शुक्रवार 8 अगस्त 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक सिर्फ सिक्किम राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार सिक्किम में इस दिन तेंडोंग ल्हो रुम फात नाम का पारंपरिक त्योहार मनाया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 7:03 AM
Bank Holiday: आज शुक्रवार को इस राज्य में बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 8 अगस्त की छुट्टी
Bank Holiday: आज 8 अगस्त को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday Today Friday 8 August 2025: आज शुक्रवार 8 अगस्त 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैंबैंक सिर्फ सिक्किम राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार सिक्किम में इस दिन तेंडोंग ल्हो रुम फात नाम का पारंपरिक त्योहार मनाया जाएगा, जिसकी वजह से वहां पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया गया है। यही कारण है कि आज इस राज्य मे सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे।

सिक्किम में क्यों बंद रहेंगे बैंक

यह त्योहार लिम्बू समुदाय मनाता है। ये त्योहार प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए पर्वत 'तेंडोंग' की पूजा की जाती है। मान्यता है कि एक समय यह पवित्र पर्वत भीषण बाढ़ के दौरान लोगों के लिए शरणस्थल बना था। यही कारण है कि इस दिन पर्वत की पूजा कर धरती का धन्यवाद किया जाता है।

अगस्त 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद? जानें छुट्टियों की पूरी जानकारी

अगस्त का महीना आमतौर पर त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। अगस्त 2025 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिनमें कुछ वीकेंड की छुट्टियां हैं और बाकी अलग-अलग राज्यों के त्योहारों पर आधारित हैं। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो पहले से बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लेना बेहतर होगा।

हर हफ्ते के वीकेंड पर छुट्टियां

भारत में हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलतीं। इस बार वीकेंड की कुल 7 छुट्टियां होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें