Bank Holiday in May 2023: मई में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मई की 12 दिनों की छुट्टी में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। यानी, महीने की 6 साप्तहिक छुट्टी के अलावा बैंक बाकी 6 दिन त्योहार और जयंती के कारण बंद रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार कुछ राज्य-विशिष्ट लोकल हॉलिडे के कारण सिर्फ उन ही राज्यों में बंद रहते हैं। इसके अलावा बैंक सभी गैजेटेड छुट्टियों पर पूरे देश में बंद रहते हैं।
