Bank Locker Keys: देश में लाखों लोग बैंक लॉकर में महंगी ज्वैलरी और जरूरी डॉक्यूमेंट रखने के लिए बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर सभी बैंक लॉकर की सर्विस देते हैं। बैंक लॉकर कार इस्तेमाल करने के लिए बैंक सालान चार्ज लेते हैं। ये चार्ज साल में एक बार लिया जाता है। ये चार्ज बैंक लॉकर के साइज और ब्रांच के लोकेशन पर निर्भर करता है। बैंक लॉकर के साथ ग्राहकों को एक चाबी देता है और एक चाबी अपने साथ रखता है।
