बैंक कर्मचारियों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। अलग-अलग बैंक कर्मचारी यूनियनों के लगभग एक साल तक बार-बार डिमांड करने और याचिकाएं देने के बाद, पांच दिन बैंकिंग जल्द ही वास्तविकता बनने के करीब है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बैंकों के मैनेजमेंट से जुड़ी संस्था इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) की 28 जुलाई को हुई बैठक में इंडस्ट्री ने बैंक कर्मचारी यूनियनों को सभी शनिवारों को बैंक की छुट्टी रखने की मांग की, कहा जा है कि इसे इंडस्ट्री बॉडी ने स्वीकार कर लिया है। आईबीए ने याचिका को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया है।
