Fixed Deposit: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल में रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है। हाल में बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने रिटेल ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज बढ़ाया था। अब इस लिस्ट में एक्सिस बैंक का नाम भी शामिल हो गया है। एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दिया है। एक्सिस बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दर 12 मई आज से लागू हो चुकी है।
