Bank Holidays in April 2022: 10 दिन बाद अगला महीना अप्रैल का शुरू होने वाला है। 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर भी शुरू होने वाला है। अप्रैल महीने में बैंक की छुट्टियों कि भरमार है। अगले महीने अगले महीने गुड़ी पड़वा, अम्बेडकर जयंती और बैसाखी जैसे त्यौहारों के कारण देशभर में 15 दिन बैंक बंद (Bank close) रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अप्रैल 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक अगले महीने अप्रैल में बैंक कुल 15 दिन बंद रहने वाले हैं।
