22 जून को X प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara Bank) का सोशल मीडिया हैंडल हैक हो गया। हैकर ने हैंडल का यूजरनेम बदलकर 'ethèr.fi' कर दिया। साथ ही लोकेशन की जगह पर केमैन आयलैंड शो हो रहा है। बैंक ने फेसबुक पेज पर इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक ने कहा है, 'केनरा बैंक सभी संबंधित पक्षों को सूचित करना चाहता है कि बैंक के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई है। सभी संबंधित टीमें मामले की जांच कर रही हैं और जल्द से जल्द कैनरा बैंक के X हैंडल की एक्सेस फिर से प्राप्त करने के लिए X के साथ मिलकर काम कर रही हैं।"
