जन धन योजना (Jandhan scheme) के तहत खोले गए बैंक खातों में जमा राशि का आंकड़ा 1.5 लाख करोड़ को पार कर गई है। सरकार ने योजना सात साल पहले शुरू की थी। फाइनेंस मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत खुले खातों की संख्या 44.23 करोड़ हो चुकी है ओर इनमें 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक पैसा जमा है।
