Get App

ऑटो लोन लेकर पुरानी कार खरीदने की गलती मत कीजिए, जानिए क्यों?

अगर आपने पुरानी कार खरीदने का मन बना लिया है तो इन 3 बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2019 पर 4:47 PM
ऑटो लोन लेकर पुरानी कार खरीदने की गलती मत कीजिए, जानिए क्यों?

जब आप पहली कार खरीदने वाले होते हैं तो सबसे पहले यही खयाल आता है कि नई कार लें या फिर पुरानी बेहतर होगी। अगर आपका बजट कम है और कार की जरूरत है तो पुरानी कार खरीदने में ही समझदारी है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि पुरानी कार खरीदने के लिए भी बैंक लोन मुहैया कराता है। 

अगर आपने पुरानी कार खरीदने का मन बना लिया है तो इन 3 बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

-ऑटो लोन का इंटरेस्ट रेट

-लोन की रकम

-लोन पीरियड, यानी आप कितने दिनों के लिए ऑटो लोन लेना चाहते हैं

ऑटो लोन पर इंटरेस्ट रेट की बात तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यूज्ड कार पर आपको नई कार के मुकाबले ज्यादा इंटरेस्ट चुकाना पड़ता है। यूज्ड कार पर इंटरेस्ट रेट नई कार के मुकाबले 5 से 7 पर्सेंट तक ज्यादा रहता है।

इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपको नई कार पर 12 से 13 पर्सेंट इंटरेस्ट चुकाना पड़ता है तो यूज्ड कार के लोन पर तकरीबन 18 पर्सेंट तक ब्याज चुकाना पड़ेगा।

लोन की रकम

अगर आप नई कार के लिए लोन लेने जाते हैं तो बैंक आपको दिल खोलकर लोन देते हैं लेकिन बात जब यूज्ड कार की हो तो उनकी मुट्ठी थोड़ी कम ही खुलती है। यूज्ड कार के लिए बैंक ज्यादा से ज्यादा 70 से 80 पर्सेंट ही लोन देते हैं जबकि नई कार के लिए बैंक 90 पर्सेंट तक लोन देने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में अगर आप यूज्ड कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी गुल्लक तोड़नी पड़ सकती है।

लोन पीरियड

अमूमन नई कार के लिए बैंक 5 साल के लिए लोन देते हैं जबकि कुछ बैंक इसे बढ़ाकर 7 साल भी कर सकते हैं। लेकिन पुरानी कारों के मामले में बैंक कुछ सतर्क होते हैं। ज्यादातर बैंक यूज्ड कार पर 3 साल तक का लोन ऑफर करते हैं। अगर आप लकी रहे तो आपको 5 साल के लिए भी लोन मिल सकता है।

लोन पीरियड खासतौर पर दो बातों पर निर्भर करता है। पहली, कार की हालत कैसी है और दूसरी, यूज्ड कार की उम्र क्या है। अगर आप भी इन चार महीनों में यूज्ड कार खरीदने की तैयारी में हैं तो इन बातों पर गौर करना न भूलें।

इन सारी बातों को ध्यान में रखें तो समझदारी यही है कि पुरानी कार लें लेकिन पुरानी कार के लिए लोन ना लें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (@moneycontrolhindi) और Twitter (@MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें