Get App

ECB ने ब्याज दरें रिकॉर्ड लो के करीब बनाए रखी, जल्द बंद होगा बॉन्ड खरीद प्रोग्राम

ECB के मेन रिफाइनेंसिंग की दरे ज़ीरो बनाए रखी गई हैं। वहीं, इसकी मार्जिनल लेंडिंग फेसिलिटी की दरें 0.25 फीसदी पर और बैंक डिपॉजिट दरें 0.5 फीसदी पर बनाए रखी गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2022 पर 11:05 AM
ECB ने ब्याज दरें रिकॉर्ड लो के करीब बनाए रखी, जल्द बंद होगा बॉन्ड खरीद प्रोग्राम
ECB की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि बैंक की "क्वांटिटेटिव ईजिंग" बॉन्ड खरीद योजना तीसरी तिमाही में खत्म की जानी चाहिए

यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB)ने गुरुवार को अपनी ब्याज दरों को ऐतिहासिक लो पर बनाए रखने का एलान किया है। साथ ही ये भी कहा है कि इकोनॉमी को राहत देने और लिक्विडिटी बढ़ानें के लिए शुरू किया गया बॉन्ड खऱीद प्रोग्राम को बंद करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। बता दें कि दुनिया के तमाम बड़े केंद्रीय बैंक यूक्रेन-रूस वार के चलते कमोडिटी की कीमतों में आई महंगाई और इसके चलते पूरी दुनिया में बढ़ते स्फीतिक दबाव से निपटने को लिए अपना दरों में बढ़ोतरी कर रहे है। इसके अलावा इकोनॉमी में अतिरिक्त लिक्विडिटी को भी नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है। इसी रणनीति के तहत ECB बॉन्ड खऱीद प्रोग्राम को बंद करने की प्रक्रिया में तेजी लानें की बात कर रहा है।

इस रणनीति के तहत ECB के मेन रिफाइनेंसिंग की दरे ज़ीरो बनाए रखी गई हैं। वहीं, इसकी मार्जिनल लेंडिंग फेसिलिटी की दरें 0.25 फीसदी पर और बैंक डिपॉजिट दरें 0.5 फीसदी पर बनाए रखी गई हैं। ECB की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि बैंक की "क्वांटिटेटिव ईजिंग" बॉन्ड खरीद योजना तीसरी तिमाही में खत्म की जानी चाहिए। इसके कुछ समय बाद ही दरों में पहली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

चीन के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, जानिए और क्या किए ऐलान

इस बीच बाजार के अनुमानों के मुताबिक चीन के सेंट्रल बैंक (central bank) ने भी शुक्रवार को अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, चीन में आर्थिक मंदी के बीच ज्यादा मॉनेटरी राहत देने की मांग उठ रही है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने कहा कि उसने कुछ वित्तीय संस्थानों को दी गई 150 अरब युआन के एक साल की अवधि वाली मीडियम टर्म लेंडिंग फैसिलिटी (MLF) के लिए 2.85 फीसदी ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा है। एक ऑनलाइन स्टेटमेंट के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ने सात दिन के रिवर्स रेपो के जरिये 10 अरब युआन भी उपलब्ध कराए हैं। वहीं उधारी की लागत को 2.1 फीसदी के स्तर पर बरकरार रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें