Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। नई दरें कल 23 नवंबर से लागू हों चुकी है। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। वह आम ग्राहकों को 2.75 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहींष सीनियर सिटीजन को 3.25 फीसदी से 6.70 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक 23 महीने से लेकर 2 साल तक की एफडी पर सबसे अधिक 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इससे पहले बैंक ने 1 नवंबर को FD की दरें बढ़ाई थी। Kotak Bank ने महीने में दूसरी बार ब्याज बढ़ाया गया है।
