Get App

HDFC Bank-HDFC Merger: एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के मर्जर से कस्टमर्स पर पड़ेगा क्या असर?

चूंकि एचडीएफसी बैंक की फंड की लागत कम है, जिससे इसका फायदा इसके होम लोन कस्टमर्स को मिलेगा। एचडीएफसी बैंक के होम लोन के ग्राहकों का इंट्रेस्ट रेट कम रहने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 05, 2022 पर 5:50 PM
HDFC Bank-HDFC Merger: एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के मर्जर से कस्टमर्स पर पड़ेगा क्या असर?
एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स को कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। अभी एचडीएफसी के 70 फीसदी कस्टमर्स का एचडीएफसी बैंक में अकाउंट नहीं है। इससे पता चलता है कि प्रोडक्ट्स की क्रॉस-सेलिंग की काफी संभावना मौजूद है।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में एचडीएफसी (HDFC Ltd.) का विलय होने जा रहा है। यह प्रोसेस पूरा होने में एक से डेढ़ साल का समय लग जाएगा। इस बीच दोनों कंपनियों के कस्टमर्स को पहले की तरह सेवाएं मिलती रहेंगी। विलय (HDFC Bank and HDFC Merger) की खबर आने के बाद एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के ग्राहकों के मन में कई सवाल हैं। आइए हम ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

विलय के बाद दोनों कंपनियों के ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

मर्जर का प्रोसेस पूरा होने तक एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड का कामकाज वैसी ही चलता रहेगा, जैसा अभी चल रहा है। विलय के बाद दोनों कंपनियों के कस्टमर्स को फायदा होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है विलय के फैसले से दोनों को फायदा होगा। यस सिक्योरिटीज के लीड एनालिस्ट शिवाजी थपलियाल ने कहा, "मॉर्टगेज बिजनेस को एचडीएफसी बैंक के लो-कॉस्ट फंड्स का फायदा होगा। एचडीएफसी बैंक को मॉर्टगेज बिजनेस में एचडीएफसी के अनुभव से लाभ होगा। "

चूंकि एचडीएफसी बैंक की फंड की लागत कम है, जिससे इसका फायदा इसके होम लोन कस्टमर्स को मिलेगा। एचडीएफसी बैंक के होम लोन के ग्राहकों का इंट्रेस्ट रेट कम रहने की उम्मीद है। मायमनीमंत्रा के फाउंडर राज खोसला ने कहा, "विलय के बाद होम लोन के नए कस्टमर्स को बराबर या कम इंट्रेस्ट रेट पर लोन मिल सकता है।" हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि विलय में 12 से 18 महीने लग सकते हैं, इसलिए अभी इंट्रेस्ट रेट के बारे में कहना ठीक नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें