Get App

पर्सनल लोन को समय से पहले कैसे चुकाएं, ये है बेहतर उपाय

पर्सनल लोन को चुकाने के लिए आप रेगुलर क्लोजर, प्री क्लोजर या पार्ट पेमेंट किसी का भी सहारा ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2020 पर 5:31 PM
पर्सनल लोन को समय से पहले कैसे चुकाएं, ये है बेहतर उपाय

पैसों की जरूरत पड़ने पर हम क्रेडिट कार्ड या फिर पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं। लेकिन पर्सनल लोन में याद रखें कि ब्याज दरें अधिक होती हैं। ऐसे में अगर आपने पर्सनल लोन ले लिया है और आप इसे समय से पहले चुकाना चाहते हैं तो आइये जानते हैं कैसे इसे बेहतर तरीके से चुकाएं ?

पर्सनल लोन को चुकाने के लिए 3 उपाय हैं।
1 – रेगुलर क्लोजर (Regular Closure
2 – प्री क्लोजर या फोर-क्लोजर (Preclosure/Foreclosure)
3 – आशिंक पेमेंट (Part-payment) 
 
कैसे करें रेगुलर क्लोजर

रेगुलर क्लोजर यानी नियमित तरीके से आप लोन चुका क रआप बंद कर रहे हैं। इसमें सबसे पहले आपको ये देखना होगा कि आपके लोन एग्रीमेंट में टाइम पीरियड कितना दिया गया है। क्योंकि टाइम के हिसाब से आपकी EMI बनती है। यहां हम आपको पर्सनल लोन बंद करने के बारे में बता रहे हैं।

-सबसे पहले जब आप पर्सनल लोन की आखिरी किस्त भरें और लोन बंद करने के लिए अपने बैंक से संपर्क करें।

-अपने सभी डॉक्यूमेंट्स लेकर बैंक अधिकारी के पास जमा कर दें। बैंक अधिकारी आपका लोन बंद करने से पहले आपकी सभी डॉक्यूमेंट्स का वेरिफाई करेंगे।

- जब आपका सारा डॉक्यूमेंटेशन का काम पूरा हो जाएगा तब बैंक आपको Non-Objection Certificate (NOC) मुहैया कराएगा। इसका मतलब ये होता है कि आपने पूरी लोन की राशि चुका दी है।

समय से पहले लोन बंद करने पर लगेगा चार्ज (शुल्क) – प्री-क्लोजर लोन

प्री क्लोजर उस प्रॉससे को कहते हैं जब आप समय से पहले लोन भर कर बंद करना चाहते हैं। ऐसे में कुछ बैंक चार्ज भी वसूलते हैं। हर एक बैंक के अपने अलग अलग नियम हैं। प्री क्लोजर से आपको इंट्रेस्ट रेट का बोझ कम पड़ेगा। हालंकि बैंक को ब्याज की राशि का नुकसान होता है, उसमें वो चार्ज वसूलते हैं। हर बैंक अपने हिसाब से अलग – अलग चार्ज वसूलता है। आमतौर पर यह चार्ज बकाया राशि पर 2-4 फीसदी तक रहता है।

कैसे करें बंद

-जिस बैंक से आपने पर्सनल लोन लिय़ा है, उस बैंक में अपने सभी डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं। साथ ही जितनी भी आपकी राशि है उसका चेक  डिमांड ड्राफ्ट लेकर जाएं। ताकि आप बकाया लोन भर सकें।

बैंक आपसे प्री चार्ज लेगा। पूरा पैसा लेने के बाद बैंक आपको एकनॉलेजमेंट लेटर (acknowledgement letter जिसे आप अपने लिए भविष्य में संभाल कर रख लें।
-जब सारा कामकाज पूरा हो जाएगा तो बैंक आपको प्री क्लोज करने के बाद एक एग्रीमेंट भेज देगा।

पर्सनल लोन का पार्ट पेमेंट

जब आप पर्सनल लोन लेते हैं, तो उसे किस्तों म  चुकाते हैं। उसे पार्ट पेमेंट कहते हैं। लेकिन जब कभी आपने लोन लिया और किस्तों में चुकाने के बावजूद भी आप चाहते हैं कि हम लोन जल्दी चुका दें। तब ऐसी स्थिति में आपकी EMI बढ़ेगी या फिर जो आपका टाइम पीरियड है वो कम हो जाएगा। अगर आप पार्ट पेमेंट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैंक से संपर्क करना होगा। फिर आपको एक रिक्वेस्ट देनी होगी। रिक्वेस्ट जब आपकी स्वीकार कर ली जाएगी तो आपको नई EMI बता दी जाएगी कि अब आपको कितने रुपये महीना भरना है।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें