अगर आप ब्रिटेन में पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं। आपका वहां बैंक अकाउंट नहीं है तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। देश के प्राइवेट बैंक ICICI बैंक ने भारतीय छात्रों के लिए ब्रिटेन मे एक नई सुविधा शुरू की है। ICICI Bank की यूके कंपनी ICICI Bank UK PLC ने ‘Home Vantage Current Account’ का ऑफर दिया है। इसमें ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी तमाम जरूरतों पर फोकस किया गया है।
