ICICI Bank New Fixed Deposit Interest Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ICICI ने एफडी पर 0.50 फीसदी ब्याज बढ़ाया है। ये नई दरें 29 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर लागू की है। बैंक ने 31 अक्टूबर यानी आज से 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये के बीच जमा पर अपनी FD दरें बढ़ा दी हैं।
