पिछले कुछ वक्त में ऐसा देखने को मिला है कि कई सारे प्राइवेट और सरकारी दोनों ही बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं हमेशा से ही बचत और निवेश करने का सबसे पसंदीदा और आसान जरिया रही हैं। हालांकि अब कई सारे एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 2,000 के नोटों को बंद करने के फैसले के बाद अब बैंकों की तरफ से एफडी पर दिए जाने वाला इंटरेस्ट रेट घटाया भी जा सकता है।
