Get App

KYC Update: बैंक में है मोटा बैलेंस, KYC नहीं है अपडेट तो समझिए फंस गए चक्कर में

KYC Update: फाइनेंशियल फ्रॉड, क्राइम या मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए सरकार सख्त रवैया अपनाने की तैयारी में है। मोटे बैलेंस वाले बिना KYC अपडेट अकाउंट्स सरकारी रडार पर आ सकते हैं। इस पर एक अधिकारी ने बताया कि RBI ने बैंकों को जून 2023 तक सभी एक्टिव अकाउंट्स के केवाईसी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। लिहाजा बिना केवीआईसी अपडेट अकाउंट्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 5:15 PM
KYC Update: बैंक में है मोटा बैलेंस, KYC नहीं है अपडेट तो समझिए फंस गए चक्कर में
सरकार ने केवाईसी को सरल करने का प्रस्ताव दिया था

KYC Update: अगर आपके बैंक अकाउंट में मोटा बैलेंस हैं। आपने अभी तक इस अकाउंट का Know-Your-Customer (KYC) नहीं कराया है तो आप बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। दरअसल, केंद्र सरकार और बैंक सेक्टर की रेग्युलेटरी (regulatory) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) अब उन एक्टिव अकाउंट्स (active accounts) की जांच कर रह हैं। जिन्होंने अब तक KYC अपडेट नहीं कराया है और उनमें मोटा बैलेंस जमा है। सरकार यह जानना चाहती है कि इन अकाउंट्स को लेकर किसी तरह का कोई जोखिम तो नहीं है। ऐसे में हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स (high-net-worth individuals -HNIs) के अलावा ट्रस्ट, एसोसिएशन (Trusts, associations), सोसाइटी, क्लब और कुछ संस्थाओं पर नज़र रखी जा रही है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि ये मुद्दा तब उठा जब इन अकाउंट्स में किए गए ट्रांजैक्शन की खबरें आई। इसमें पता चला कि इन बैंक अकाउंट्स का केवाईसी अपडेट नहीं किया गया था।

जून 2023 तक केवाईसी जरुरी

सरकार के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) ने जून 2023 तक सभी बैंकों को अपने अकाउंटहोल्डर्स के समय समय पर किए जाने वाले केवाईसी अपडेट को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के चलते RBI ने मार्च 2022 तक नॉन-केवाईसी कम्पलायंट अकाउंट (non-KYC compliant accounts) के फ्रीज किए जाने पर रोक लगा दी थी। लेकिन इस समय सीमा के खत्म हो जाने के बाद बार बार बैंकों की ओर से अपील करने के बावजूद अकाउंहोल्डर्स अपना केवाईसी अपडेट नहीं करा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें