Get App

नये साल में जनवरी-मार्च के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में नहीं होगा कोई बदलाव

स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स में निवेश पर समान ब्याज दरें लागू रहेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2022 पर 11:21 AM
नये साल में जनवरी-मार्च के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में नहीं होगा कोई बदलाव
नये साल में Small savings schemes की ब्याज दरें नहीं बदलेंगी

वित्त मंत्रालय ने जनवरी-मार्च की अवधि के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस बास्केट में विभिन्न योजनाओं पर ब्याज दरें 4.0 प्रतिशत से 7.6 प्रतिशत तक होती हैं। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें संबंधित सरकारी बॉन्ड यील्ड्स में उतार-चढ़ाव के बावजूद छोटी बचत योजनाओं (Small savings schemes) पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये ब्याज दरें सरकार द्वारा प्रशासित और निर्धारित की जाती हैं लेकिन तुलनात्मक रूप से सिक्योरिटीज की यील्ड 0-100 बेसिस प्वाइंट्स पर सरकारी सिक्योरिटीज पर मार्केट यील्ड से जुड़ी होती हैं।

जनवरी-मार्च 2022 के लिए छोटी बचत ब्याज दरों के लिए संदर्भ अवधि सितंबर-नवंबर 2021 है जिसमें पांच साल के सरकारी बॉन्ड पर मार्केट यील्ड काफी हद तक अपरिवर्तित रही, हालांकि इसी अवधि में लॉन्ग टर्म यील्ड्स में वृद्धि हुई थी। उदाहरण के लिए बेंचमार्क 10-वर्षीय बॉन्ड पर यील्ड अगस्त के अंत में अपने स्तर से नवंबर के अंत में 11 बीपीएस अधिक थी।

नए साल की पार्टी के लिए स्विगी को हर मिनट में मिले 9000 ऑर्डर, Zomato को मिले 7000 ऑर्डर

बता दें कि सरकारी बॉन्ड यील्ड सितंबर-नवंबर 2021 में अधिक बढ़ी, लेकिन पिछली तिमाहियों में गिर गए थे। हालांकि, छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें