Punjab National Bank: अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक ने आज यानी 4 अप्रैल 2022 से अपने नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। PNB ने इस ट्वीट करके जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक, 4 अप्रैल से चेक के जरिए पेमेंट करने के लिए वेरिफिकेशन जरूरी होगा। ये बदलाव चेक पेमेंट को सेफ बनाने और बैंक फ्रॉड को रोकने के लिए किया गया हैं। इन नए नियमों के मुताबिक अगर कन्फर्मेशन नहीं हुआ तो जारी किया गया चेक वापस किया जा सकता है।
