Get App

RBI ने फ्रॉड के 5 तरीकों से किया सावधान, जान लें तो नहीं होंगे शिकार

आरबीआई (RBI) ने लोगों को फ्रॉड के बारे में बताने के लिए एक बुकलेट जारी की है। इसे तीन हिस्सों में बांटा गया है। पार्ट A और B में बैंक और नॉन-बैंकिंग कंपनियों से जुड़े फ्रॉड के बारे में बताया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2022 पर 7:57 PM
RBI ने फ्रॉड के 5 तरीकों से किया सावधान, जान लें तो नहीं होंगे शिकार
लोग बैंक, इंश्योरेंस कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर, आधार अपडेशन सेंटर के बारे में जानने के लिए सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं। कई बार सर्च इंजन पर दिखने वाले कॉन्टैक्ट डिटेल बैंक या इंश्योरेंस कंपनियों के नहीं होते हैं। लेकिन, वे ऐसा दिखते हैं।

आए दिन फ्रॉड (Fraud) के नए तरीके सामने आ रहे हैं। खास बात यह है कि ज्यादा पढ़ेलिखे लोग और बैंक इंप्लॉयीज तक फ्रॉड के शिकार बन रहे हैं। आरबीआई (RBI) ने लोगों को फ्रॉड के बारे में बताने के लिए एक बुकलेट जारी की है। इसे तीन हिस्सों में बांटा गया है। पार्ट A और B में बैंक और नॉन-बैंकिंग कंपनियों से जुड़े फ्रॉड के बारे में बताया गया है। पार्ट C में उन सावधानियों के बारे में बताया गया है, जो आपको फ्रॉड का शिकार होने से रोकती हैं।

ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

जालसाज खुद को ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म पर खरीदार के रूप में दिखाने की कोशिश करते हैं। वे सेलर्स के प्रोडक्ट्स में दिलचस्पी दिखाते हैं। लोगों का भरोसा हासिल करने के लिए वे खुद को डिफेंस इंप्लॉयीज के रूप में पेश करते हैं, जिसकी पोस्टिंग दूरदराज के इलाके में है। सेलर को पैसे चुकाने की बजाय वे यूनिफायड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एप के माध्यम से 'रिक्वेस्ट मनी' ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं। वे सेलर पर यूपीआई पिन डॉलकर रिक्वेस्ट एप्रूव करने के लिए दबाव बनाते हैं। जैसे ही सेलर पिन डालता है, पैसे फ्रॉडस्टर के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Stock Market Tips| गिरावट से डरें नहीं, शेयरों में इनवेस्टमेंट बनाए रखें : नीलेश शाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें