Get App

RBI ने PC Financial का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, कर्ज वसूलने के लिए लेंडर दिखाता था RBI-CBI का डर

इसके पीछे केंद्रीय बैंक और सीबीआई (CBI) के लोगो का अनाधिकृत उपयोग और ऊंची ब्याज दरें वसूलने के साथ ही कई नियमों का उल्लंघन करना वजह बताई गई हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2022 पर 5:38 PM
RBI ने PC Financial का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, कर्ज वसूलने के लिए लेंडर दिखाता था RBI-CBI का डर
पीसी फाइनेंशियल सर्विसेज मुख्य रूप से ‘कैशबीन’ नाम के ऐप के जरिए मोबाइल ऐप आधारित लेंडिंग ऑपरेशन से जुड़ी हुई थी

Reserve Bank of India RBI : रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि उसने पीसी फाइनेंशियल सर्विसेज (PC Financial Services) को जारी सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन (COR) रद्द कर दिया है। इसके पीछे केंद्रीय बैंक और सीबीआई (CBI) के लोगो का अनाधिकृत उपयोग और ऊंची ब्याज दरें वसूलने के साथ ही कई नियमों का उल्लंघन करना वजह बताई गई हैं।

कई नियमों का उल्लंघन कर रही थी कंपनी

पीसी फाइनेंशियल सर्विसेज (PC Financial Services) मुख्य रूप से ‘कैशबीन’ (Cashbean) नाम के ऐप के जरिए मोबाइल ऐप आधारित लेंडिंग ऑपरेशन से जुड़ी हुई थी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि आउटसोर्सिंग और नो योर कस्टमर (Know Your Customer) नॉर्म्स पर आरबीआई (RBI) के दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर कंपनी का COR रद्द किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें