बैंकों की सभी शाखाएं 31 मार्च तक खुली रहेंगी। Reserve Bank of India (RBI) ने बैंकों को यह आदेश दिया है। केंद्रीय बैंक ने कहा है उसने सभी एजेंसी बैंकों को अपनी शाखाएं 31 मार्च तक ओपन रखने का आदेश दिया है। इसकी वजह एनुअल क्लोजिंग है। इस बारे में केंद्रीय बैंक ने 21 मार्च को रिलीज जारी की है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2022-23 इस महीने की 31 तारीख को खत्म हो जाएगा। इसलिए RBI ने बैंकों से कहा है कि इस महीने के सरकार से जुड़े सभी ट्रांजेक्शंस 31 मार्च तक सेटल हो जाने चाहिए। उसने इसके लिए बैंकों को खास ध्यान रखने को कहा है। इंडिया में फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से शुरू होता है और अगले साल 31 मार्च को खत्म हो जाता है।
