Get App

बिना इंटरनेट UPI पेमेंट्स: RBI फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट्स लॉन्च करेगी

सेंट्रल बैंक यूपीआई ऐप में “ऑन-डिवाइस” वालेट के माध्यम से कम वैल्यू वाले ट्रांजैक्शंस को संभव बनाना चाहता है, जिससे बैंकिंग सिस्टम के संसाधनों की बचत होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2021 पर 2:05 PM
बिना इंटरनेट UPI पेमेंट्स:  RBI फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट्स लॉन्च करेगी

Reserve Bank of India (RBI) ने बुधवार को कहा कि उसने फीचर फोन (feature phone) यूजर्स के लिए यूपीआई (UPI) बेस्ड पेमेंट प्रोडक्ट लॉन्च करने का फैसला किया है। फीचर फोन ऐसे बेसिक फोन होते हैं, जिनमें आम तौर पर वॉयस कॉलिंग और टेक्स्ट मैसेज की सुविधा होती है। ऐसे कुछ डिवाइस में बेसिक मल्टीमीडिया और इंटरनेट के विकल्प भी होते हैं। RBI ने अगर फीचर फोन के लिए UPI पेमेंट्स लॉन्च किया तो बिना इंटरनेट के भी पेमेंट हो सकेगा।

देश में फीचर फोन यूजर्स की है बड़ी तादाद

आरबीआई ने 8 दिसंबर को डेवलपमेंटल और रेगुलेटरी पॉलिसीज पर जारी अपने बयान में कहा, “भारत के पास लगभग 118 करोड़ (ट्राई, अक्टूबर 2021) मोबाइल फोन कंज्यूमर्स का बेस है, जिनमें से लगभग 78 करोड़ (स्टैटिस्टा, जुलाई 2021) लोगों के पास स्मार्टफोन है। इससे देश में बड़ी संख्या में फीचर फोन यूजर्स के होने के संकेत मिलते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें