देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्वर डाउन होने पर अब साफाई जारी की है। एसबीआई के ग्राहकों ने ट्विटर पर इस बाक की शिकायत की थी कि पिछले कुछ दिनों से बैंक का सर्वर डाउन चल रहा था। जिस वजह से बैंक के ग्राहक एसबीआई की डिजिटली सर्विस जैसे कि नेट बैंकिंग, यूपीआई और योनो ऐप का यूज नहीं कर पा रहे थे। अब एसबीआई ने सर्वर के डाउन होने पर सफाई जारी की है। हालांकि अब बैंक की सेवाएं बहाल हो गई हैं और पहले की तरह ही काम कर रही हैं।
