हम अपनी अलग अलग तरह की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बार लोन का सहारा लेते हैं। जैसे कि अगर हमें घर खरीदना है तो हमको होम लोन (Home Loan) की जरूरत पड़ती है। वहीं कई बार हमको अपनी कुछ निजी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) का सहारा लेना पड़ता है। सभी तरह के बैंक अलग अलग इंटरेस्ट रेट पर ग्राहकों को पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। आम तौर पर पर्सनल लोन पर वसूल किया जाने वाला ब्याज दूसरे लोन के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होता है। हालांकि आप सस्ते इंटरेस्ट रेट पर भी पर्सनल लोन को हासिल कर सकते हैं। पर्सनल लोन की ब्याज दर कई सारे फैक्टर्स पर निर्भर करती है। इसमें क्रेडिट हिस्ट्री और क्रेडिट स्कोर जैसे कई सारे फैक्टर्स शामिल होते हैं।
