Get App

Yes Bank Loan Interest Rate: यस बैंक का लोन 0.15% तक हुआ महंगा, अब ज्यादा कटेगी आपकी EMI

Loan Interest Rate: Yes Bank ने सभी तरह के लोन पर ब्याज दर 10 से 15 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2022 पर 4:29 PM
Yes Bank Loan Interest Rate: यस बैंक का लोन 0.15% तक हुआ महंगा, अब ज्यादा कटेगी आपकी EMI
Yes Bank ने बढ़ाया MCLR रेट, महंगा हो जाएगा होम लोन

Loan Interest Rate: यस बैंक (Yes Bank) ने MCLR 10 से 15 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। यानी, अब आपके सभी तरह के लोन 0.15% फीसदी तक महंगे हो जाएंगे। एक बेसिस प्वाइंट एक प्रतिशत के सौवें हिस्से के बराबर है। ये नई दरें 2 मई 2022 से लागू मानी जाएगी। MCLR रेट बढ़ने का मतलब है कि रिटेल लोन जैसे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन पर पहले से ज्यादा ब्याज देना होगा। यानी, ये लोन महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर आपकी EMI पर भी पड़ेगा। अब आपको पहले से ज्यादा पैसा EMI में देना होगा।

महंगा हो जाएगा लोन

अब रिटेल लोन होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे। Yes Bank ने MCLR 6.85 फीसदी कर दिया है। एक महीने का MCLR 7.30 फीसदी है। तीन महीने का MCLR 7.45 फीसदी है जबकि छह महीने का MCLR 8.25 फीसदी है। यस बैंक की वेबसाइट के अनुसार एक साल की अवधि के लिए MCLR 8.60 प्रतिशत है।

2 मई से बदल चुकीं हैं ये दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें