YES Bank Mobile Application : यस बैंक ने अपना अगली जेनरेशन का मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ एक समझौता किया है। यस बैंक अपना मोबाइल ऐप तैयार कराने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर प्लेटफॉर्म (Azure platform) का इस्तेमाल करेगी। इसके जरिए कस्टमर्स को सामान्य बैंकिंग कामकाज के अलावा ऑनलाइन पेमेंट्स, शॉपिंग, रिवार्ड्स, अन्य ऑफर्स के साथ-साथ कस्टमाइज्ड डैशबोर्ड आदि की पेशकश की जाएगी। YES Bank का ऐप माइक्रोसॉफ्ट के एंटरप्राइज ग्रेड क्लाउड प्लेटफॉर्म (enterprise-grade cloud platform) पर चलेगा। साथ ही, यस बैंक को इससे मर्चेंट्स और कॉमन प्लेटफॉर्म पर इकोसिस्टम पार्टनर्स को को जोड़कर सर्विसेज बढ़ाने में मदद मिलेगी।
