Get App

क्रेडिट कार्ड: ईएमआई ऑफर लेना कितना सही

क्रेडिट कार्ड के सही इस्तेमाल से आप कैसे बनें स्मार्ट शॉपर बन सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2018 पर 3:37 PM
क्रेडिट कार्ड: ईएमआई ऑफर लेना कितना सही

योर मनी में बात करेंगे क्रेडिट कार्ड के तमाम पहलुओं की। क्रेडिट कार्ड के सही इस्तेमाल से आप कैसे बनें स्मार्ट शॉपर बन सकते हैं, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त किन किन बातों का ख्याल रखें और कैसे इसमें अनुशासन लाएं। हमारे साथ मौजूद हैं क्रेडिट सुधार के को-फाउंडर गौरव वाधवानी।

गौरव वाधवानी का कहना है कि क्रेडिट स्कोर खराब होने के कुछ कारण है जैसे कि वक्त पर क्रेडिट कार्ड की पेमेंट नहीं कर रहे। क्रेडिट कार्ड पर बकाया रखते हैं। क्रेडिट हिस्ट्री और  तरह-तरह के लोन लेने के कारण क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है। कर्ज के लिए बार-बार पूछताछ करने पर भी आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है।  बता दें कि भारत में ट्रांस यूनियन सिबिल, इक्विफैक्स, एक्सपीरियन और हाइमार्क क्रेडिट ब्यूरो है।

क्रेडिट कार्ड कई प्रकार के हैं ऑटो/फ्यूल क्रेडिट कार्ड,  बिजनेस क्रेडिट कार्ड, को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, महिला क्रेडिट कार्ड, एंटरटेनमेंट कार्ड, प्रीमियम/ सिग्नेचर कार्ड और ट्रैवल क्रेडिट कार्ड है। गौरव वाधवानी का कहना है कि क्रेडिट कार्ड को संभालकर रखें उसका पिन/पासवर्ड किसी को ना बताएं। एसएमएस अपडेट एक्टिवेट कराएं।  गैजेट्स को एंटी वायरस से सुरक्षित रखें। पब्लिक Wi-Fi में कार्ड का इस्तेमाल ना करें।  अकाउंट बैलेंस जरूर चेक करें। धोखाधड़ी की शिकायत तुरंत कराएं। क्रेडिट कार्ड के बकाया पर ईएमआई के ऑफर को समझें और चार्ज पर ध्यान दें। ईएमआई के लिए ब्याज पर जरूर ध्यान दें।

क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल भरें। लोन ईएमआई को वक्त पर चुकाएं। 6 महीने तक वक्त पर कर्ज चुकाने से सुधार होगा। पूरी लिमिट का इस्तेमाल न करें। क्रेडिट कार्ड से ज्यादा लोन ना लें। बहुत सारे लोन के लिए आवेदन ना करें। होम, ऑटो जैसे सिक्योर्ड लोन को अहमियत दें। पर्सनल लोन लेने से बचें और क्रेडिट कार्ड अकाउंट बंद करने से बचें। ज्वाइंट अकाउंट खातों की समीक्षा करते रहें। अपने सिबिल स्कोर की समीक्षा करते रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें