महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad) की छुट्टी का दिन आगे खिसका दिया है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के स्थानीय नेताओं ने राज्य सरकार से इसे लेकर अनुरोध किया था। इसलिए अब मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को रहेगी। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने भी बयान जारी कर कहा है कि मुंबई और मुंबई सबअर्बन में उसके ऑफिस अब 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को बंद रहेंगे।