FD Interest Rates Hike: अगर आप एफडी करने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है। इस समय ज्यादातर बैंक ग्राहकों को अपने पास एफडी कराने के लिए आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। हाल के दिनों में एफडी पर ब्याज बढ़ा है जिसके कारण इसकी तरफ लोगों का ध्यान बढ़ा है। फिलहाल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दर को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी बीते दो बार से नहीं की है। यही कारण है कि अभी एफडी में निवेश करने के लिए बेस्ट समय है। अगर आगे आरबीआई रेपो रेट घटाता है तो बैंक भी एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अभी कई बैंक ग्राहकों को अपने पास एफडी रखने के लिए आकर्षित करने के लिए आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। यहां कुछ बैंकों की ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं।
