देश में 9 जुलाई बुधवार को 'भारत बंद' का ऐलान किया गया है। ऐसी उम्मीद है कि बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाओं से लेकर कोयला माइनिंग सेक्टर तक के 25 करोड़ से ज्यादा कामगार बुधवार को इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की तरफ से बुलाई इस हड़ताल को 'भारत बंद' नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की "मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों" के खिलाफ विरोध जताना है।
