Get App

भारती एयरटेल दे रहा है FD सर्विस, ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलेगा 9.1% का इंटरेस्ट, ऐप पर खोल सकते हैं एफडी

Airtel: भारती एयरटेल ने एयरटेल फाइनेंस के तहत एक नया फिक्स्ड डिपॉजिट मार्केटप्लेस शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक 9.1% तक की सालाना ब्याज वाली एफडी में निवेश कर सकते हैं। एयरटेल फाइनेंस ने इस प्लेटफॉर्म को एयरटेल थैंक्स ऐप पर बनाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2024 पर 6:10 PM
भारती एयरटेल दे रहा है FD सर्विस, ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलेगा 9.1% का इंटरेस्ट, ऐप पर खोल सकते हैं एफडी
भारती एयरटेल डिजिटल फाइनेंस के तहत ग्राहकों को Fixed Deposit ऑफर कर रहा है।

Airtel: भारती एयरटेल ने एयरटेल फाइनेंस के तहत एक नया फिक्स्ड डिपॉजिट मार्केटप्लेस शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक 9.1% तक की सालाना ब्याज वाली एफडी में निवेश कर सकते हैं। एयरटेल फाइनेंस ने इस प्लेटफॉर्म को एयरटेल थैंक्स ऐप पर बनाया है। यहां से ग्राहक केवल 1,000 रुपये की न्यूनतम निवेश में अपनी एफडी को बुक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई नया बैंक खाता खोलने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा फिलहाल एंड्रॉइड डिवाइस पर मिल रही है। जल्द ही iOS पर भी मिलेगी।

फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए पार्टनरशिप

एयरटेल फाइनेंस ने इस सर्विस के लिए छोटे फाइनेंस बैंकों और गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) के साथ साझेदारी की है। इनमें उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, शिवालिक बैंक, सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और श्रीराम फाइनेंस शामिल हैं। ग्राहक सात दिनों के बाद कभी भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट से पैसा निकाल सकते हैं।

कैसे खोलें फिक्स्ड डिपॉजिट:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें