हरियाणा में किसानों और लाभार्थियों को बड़ी राहत! 1.67 लाख किसानों को फसल बीमा का पैसा ट्रांसफर

देशभर में जहां करोड़ों किसान अभी भी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं, वहीं हरियाणा सरकार ने किसानों और अन्य लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 6:39 PM
Story continues below Advertisement
हरियाणा सरकार ने किसानों और अन्य लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है।

देशभर में जहां करोड़ों किसान अभी भी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं, वहीं हरियाणा सरकार ने किसानों और अन्य लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कई सरकारी योजनाओं के तहत हजारों लोगों के खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर किया। इनमें सबसे बड़ा अमाउंट प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को दी गई।

किसानों को मिला फसल बीमा का पैसा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 में जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था, उन्हें अब मुआवजा मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने 1,67,460 किसानों के बैंक खातों में 711 करोड़ 69 लाख रुपये की बीमा अमाउंट सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। सरकार के अनुसार पिछले 11 वर्षों में फसल नुकसान के मुआवजे और फसल बीमा योजना के तहत किसानों को करीब 16,160 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।


आढ़तियों के खातों में भी भेजी गई अमाउंट

किसानों के साथ-साथ राज्य के आढ़तियों को भी भुगतान किया गया है। सरकार ने 11,199 आढ़तियों के खातों में करीब 56 करोड़ 97 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। यह अमाउंट खरीफ खरीद सत्र 2025-26 के तहत दी गई है। सरकार ने पहले ही गेहूं, धान और बाजरा की खरीद पर आढ़तियों को 55 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन देने का फैसला किया था। अब केंद्र सरकार द्वारा तय कमीशन के अलावा बाकी अमाउंट भी राज्य सरकार की ओर से दे दी गई है।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी लाभ

सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भी बड़ी अमाउंट जारी की है। मुख्यमंत्री ने 26 लाख 12 हजार लाभार्थियों के खातों में कुल 842 करोड़ 92 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन भत्ता और अन्य सामाजिक पेंशन योजनाएं शामिल हैं।

पीएम आवास योजना के तहत भी मदद

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत भी लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई। सरकार ने 12,353 परिवारों के खातों में मकान निर्माण के लिए करीब 67 करोड़ रुपये भेजे। वर्ष 2016-17 से अब तक इस योजना के तहत लाभार्थियों को 720 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी जा चुकी है।

दयालु योजना से परिवारों को सहारा

इसके अलावा दयालु योजना के तहत 5,409 परिवारों को 205 करोड़ 42 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। यह योजना उन परिवारों की मदद के लिए शुरू की गई है जिनके सदस्य आवारा पशुओं के हमले से घायल हो जाते हैं या किसी दुर्घटना में जान गंवा देते हैं।

सरकार ने बताया कि इन सभी योजनाओं के तहत सोमवार को कुल मिलाकर करीब 1,884 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।

HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दी राहत! कम होगी होम लोन EMI, बैंक ने घटाई MCLR दरें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।