हम अक्सर उम्र बढ़ने के साथ थकने लगते हैं और अपने सपनों को भूल जाते हैं। कुछ ऐसे कारोबारी हैं, जो ये बताते हैं कि अपने सपनों का पीछा करने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती। आमतौर पर जब लोग 50-60 साल के हो जाते हैं, तो वे रिटायर होने के बारे में सोचते हैं लेकिन कृष्णदास पॉल ने ऐसा नहीं किया। इसके उलट रिटायरमेंट की उम्र में उन्होंने अपने कारोबार की शुरुआत की। 60 साल की उम्र में उन्होंने अपने बच्चों के नाम के पहले अक्षर शर्मिष्ठा, अर्पण और जयिता से प्रेरित होकर एसएजे फूड (SAJ Food) नाम से अपनी कंपनी शुरू की। उनकी कंपनी शुरुआत में शुगर-फ्री बिस्कुट का प्रोडक्शन करती था, जिसके कारण 2000 में बिस्क फार्म की शुरुआत हुई।
