मुंबई के चेंबूर में राज कपूर (Raj Kapoor Bunglow) के प्रतिष्ठित बंगले को हाल में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हाल में ही खरीदा था। अब उस जगह पर जल्द ही एक लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट खरीदा जाएगा। गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की रियल एस्टेट शाखा जल्द ही फरवरी में राज कपूर के कानूनी उत्तराधिकारियों से खरीदी गई 1 एकड़ एरिया में फैले लैंड पार्सल पर 2 लाख वर्ग फीट की कैपेसिटी वाला एक प्रीमियम रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स लॉन्च करेगी। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई कंपनी की हालिया फाइलिंग के अनुसार राज कपूर के बंगले पर बने प्रोजेक्ट की कुल सेल बुकिंग वैल्यू 500 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
