
BSNL: सरकारी कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों को बनाए रखने और नए यूजर्स जोड़ने के लिए लगातार सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान लेकर आ रही है। हाल में ही कंपनी 11 महीने का सालाना प्लान भी लेकर आई है जिसमें 600GB डेटा मिल रहा है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS की सर्विस भी मिल रही है। इसके अलावा कंपनी ने फ्रीडम ऑफर के तहत 1 रुपये वाला प्लान भी लॉन्च किया था। इसमें सिर्फ 1 रुपये के प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी और 2GB डेटा भी मिल रहा है। जानिये BSNL के प्लान्स की खासियत और ये प्लान किन ग्राहकों के आएंगे काम।
BSNL लाई 11 महीने का प्लान
अब BSNL ने एक और ऐसा प्लान पेश किया है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बार-बार रिचार्ज करवाने से बचना चाहते हैं। इस प्लान की खासियत यह है कि एक बार रिचार्ज करने के बाद लगभग 11 महीने तक आपको दोबारा रिचार्ज की टेंशन नहीं होगी।
1499 रुपये का नया प्लान – 336 दिन की वैलिडिटी
BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस नए प्लान की जानकारी शेयर की है। इस स्मार्ट रिचार्ज की कीमत 1499 रुपये है। नए प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद करीब 11 महीने तक आपका नंबर एक्टिव रहेगा और आपको हर महीने का रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। सिर्फ 5 रुपये रोजाना और 134 रुपये मंथली खर्च में 11 महीने तक मोबाइल चलेगा।
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सर्विस मिलती है। इसका मतलब है कि आप रोजाना बिना किसी लिमिट के कॉल कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए इसमें कुल 24GB डेटा भी दिया जा रहा है, जिसे आप पूरी वैलिडिटी पीरियडमें इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही रोजाना 100 SMS भेजने का फायदा भी मिलेगा।
क्यों है यह प्लान खास?
लंबी वैलिडिटी: 11 महीने तक रिचार्ज की टेंशन खत्म।
अनलिमिटेड कॉलिंग: रोजाना जितनी चाहे उतनी कॉल करें।
डेटा और SMS: कुल 24GB डेटा और रोजाना 100 SMS।
मंथली खर्च से राहत: हर महीने रिचार्ज करने की जरूरत नहीं।
यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो ज्यादा डेटा का इस्तेमाल नहीं करते लेकिन कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट जरूरत पूरी करना चाहते हैं।
1 रुपये वाला Freedom Offer – नए यूजर्स के लिए बोनस
BSNL का 1 रुपये वाला Freedom Offer भी फिलहाल चर्चा में है। इसमें सिर्फ एक रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी शामिल हैं। हालांकि, यह ऑफर केवल नए BSNL कनेक्शन लेने वालों के लिए उपलब्ध है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।