Budget 2026 Wishlist: हाउसिंग क्रेडिट पासपोर्ट की शुरुआत से घर खरीदने वालों को होगा बड़ा फायदा, जानिए क्या है यह पासपोर्ट

रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स ने सरकार को यूनियन बजट में हाउसिंग क्रेडिट पासपोर्ट शुरू करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इससे होम के एप्रूवल में लगने वाला समय काफी घट जाएगा। इससे घरों की डिमांड बढ़ेगी और हाउसिंग सेक्टर की ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 1:46 PM
Story continues below Advertisement
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी।

हाउसिंग क्रेडिट पासपोर्ट से होम लोन लेकर घर खरीदने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स ने सरकार को यूनियन बजट में हाउसिंग क्रेडिट पासपोर्ट शुरू करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इससे होम के एप्रूवल में लगने वाला समय काफी घट जाएगा। इससे घरों की डिमांड बढ़ेगी और हाउसिंग सेक्टर की ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

रियल एस्टेट सेक्टर को बजट से काफी उम्मीदें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को Union Budget पेश करेंगी। वह लगातार 9वीं बार यूनियन बजट पेश करेंगी। इस बजट से रियल एस्टेट सेक्टर, होमबायर्स और टैक्सपेयर्स सहित हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। रियल एस्टेट सेक्टर का मानना है कि घर खरीदने की प्रक्रिया को आसान बनाने से घर खरीदने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ेगी।


हाउसिंग क्रेडिट पासपोर्ट का मतलब क्या है

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, रियल एस्टेट सेक्टर के प्रतिनिधियों ने सरकार को हाउसिंग क्रेडिट पासपोर्ट शुरू करने की सलाह दी है। हाउसिंग क्रेडिट पासपोर्ट में ग्राहक की पूरी फाइनेंशियल प्रोफाइल होती है। इसमें इनकम, क्रेडिट हिस्ट्री और उसके मौजूदा लोन की जानकारी होती है। ग्राहक के होम लोन के लिए अप्लाई करने पर बैंक उसके हाउसिंग क्रेडिट पासपोर्ट को देख सकते है। इससे उन्हें ग्राहक की वित्तीय स्थिति के बारे में आसानी से पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें: Budget 2026: पति-पत्नी को ज्वाइंट रिटर्न फाइलिंग की सुविधा मिल सकती है, जानिए इसके फायदे

होम लोन के अप्लिकेशन में कम समय लगेगा

होम लोन के ग्राहक से बैंक कई तरह के डॉक्युमेंट्स मांगते हैं। ग्राहक के डॉक्युमेंट्स सब्मिट करने के बाद बैंक उसका एनालिसिस करते हैं। उसके बाद यह तय करते हैं कि ग्राहक को लोन दिया जा सकता है या नहीं। इस पूरे प्रोसेस में कई हफ्तों का समय लग जाता है। हाउसिंग क्रेडिट पासपोर्ट की शुरुआत से ग्राहक को बैंकों को ज्यादा डॉक्युमेंट्स नहीं देने पड़ेंगे। इससे होम लोन अप्लिकेशन के एप्रूवल में ज्यादा देर नहीं लगेगी।

यह भी पढ़ें: Income Tax Slab | Budget 2026 Expectations Live

बजट में रियल एस्टेट सेक्टर पर होगा सरकार का फोकस

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूनियन बजट में सरकार का फोकस रियल एस्टेट पर रहने की उम्मीद है। यह ऐसा सेक्टर है, जिसकी अच्छी ग्रोथ का पॉजिटिव असर कई दूसरे सेक्टर पर पड़ता है। इसमें स्टील, सीमेंट, पेंट्स, लाइटिंग जैसी इंडस्ट्रीज शामिल हैं। साथ ही रोजगार के नए मौके बनाने में भी रियल एस्टेट सेक्टर का बड़ा रोल है। कोविड के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में रौनक लौट रही है। सरकार का प्रोत्साहन मिलने से इस सेक्टर की ग्रोथ और तेज हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।