Get App

Business Idea: सिर्फ 25,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

Business Idea: नौकरी के साथ में आप पोहा बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, इसमें सरकारी मदद भी ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2021 पर 5:24 PM
Business Idea: सिर्फ 25,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

Business Idea: कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कई सेक्टर्स की हालत बेहद खस्ता हो गई है। ऐसे दौर में नौकरी मिलना कोई आसान काम नहीं रह गया है। लिहाजा अगर आप कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जिसमें मामूली निवेश है।

यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसके बिना लोगों का सुबह का नाश्ता अधूरा रहता है। हम आपको बता रहे हैं पोहा बनाने की यूनिट (Poha Manufacturing) के बारे में। यह एक अच्छा बिजनेस है। इसकी हर महीने डिमांड बनी रहती है। पोहा को न्यूट्रिटिव फूड माना जाता है।  

पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस में लागत 

खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (Khadi and Village Industries Commission/KVIC) की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में करीब 2.43 लाख रुपये की लागत आती है। इसमें 90 फीसदी तक आपको लोन मिल जाएगा। ऐसे में आपको पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस की शुरुआत करने के लिए करीब 25,000 रुपये का इंतजाम करना होगा।

पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में सामान की जरूरत

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए करीब 500 वर्ग फुट की जगह की जरूरत पड़ती है। एक पोहा मशीन, भट्टी, पैकिंग मशीन और ड्रम समेत छोटे-मोटे सामानों की जरूरत पड़ेगी। KVIC की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बिजनेस की शुरुआत में थोड़ा कच्चा माल लाएं, फिर इसकी मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं। इस तरह अनुभव भी अच्छा मिलेगा, साथ ही बिजनेस भी बढ़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें