Get App

Buzzing Stocks: खबरों वाले वो शेयर, जो आज दिखा सकते है दम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2022 पर 9:16 AM
Buzzing Stocks: खबरों वाले वो शेयर, जो आज दिखा सकते है दम, इनसे हरगिज ना चूके नजर
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

फोकस में CIPLA

दवा कंपनी सिप्ला के प्रमोटर्स मंगलवार यानी 15 फरवरी को 1,844 करोड़ रुपये में अपनी लगभग 2.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) द्वारा जारी टर्मशीट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। Cipla के चेयरमैन यूसुफ हमीद और नॉन एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन मुस्तफा हमीद एक ब्लॉक डील के जरिये सिप्ला में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे, जिसके लिए फ्लोर प्राइस 904.8-916.7 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह एनएसई (NSE) पर सोमवार के क्लोजिंग प्राइस 955 रुपये से 5.25 फीसदी तक डिस्काउंट पर है।

Vedanta पर फोकस

सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Foxconn से करार किया है। Vedanta-Foxconn की JV में कंपनी का Majority हिस्सा होगा। Anil Agarwal ही नए JV के चेयरमैन होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें