केनरा बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, महंगा किया होम और कार लोन

Canara Bank MCLR Hike: पब्लिक सेक्टर केनरा बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। केनरा बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 0.05 फीसदी यानी 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। ये नई दरें आज 12 मार्च 2024 से लागू हो गई है। आपको बता दें कि एमसीएलआर बढ़ने से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर ब्याज दरें बढ़ जाएगी

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
Canara Bank MCLR Hike: पब्लिक सेक्टर केनरा बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।

Canara Bank MCLR Hike: पब्लिक सेक्टर केनरा बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। केनरा बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 0.05 फीसदी यानी 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। ये नई दरें आज 12 मार्च 2024 से लागू हो गई है। आपको बता दें कि एमसीएलआर बढ़ने से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर ब्याज दरें बढ़ जाएगी। साथ ही पुराने होम और कार लोन बायर्स की EMI भी बढ़ जाएगी।

केनरा बैंक का नई MCLR रेट

केनरा बैंक का ओवरनाइट एमसीएलआर 8.10% से बढ़ाकर 8.15% कर दी है। एक महीने की एमसीएलआर 8.20 फीसदी से बढ़कर 8.25 फीसदी कर दी है। केनरा बैंक ने 3 महीने की एमसीएलआर 8.30% से बढ़कर 8.35% और 6 महीने की एमसीएलआर 8.65% से बढ़कर 8.7% कर दिया है। 1 साल के लिए MCLR में 0.05 फीसदी बढा दी है। ये 8.85% से बढ़कर 8.90% हो गई है। वहीं, 2 साल की एमसीएलआर 9.15% से बढ़कर 9.20% और 3 साल की एमसीएलआर 9.25% से बढ़कर 9.3% हो गई है।


ऐसे तय होता है MCLR

एमसीएलआर तय करते समय कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है जिसमें डिपॉजिट रेट, रेपो रेट, ऑपरेशनल कॉस्ट और कैश रिजर्स रेशो को बनाए रखने की कॉस्ट शामिल है। रेपो रेट में बदलाव का असर एमसीएलआर रेट पर पड़ता है। एमसीएलआर में बदलाव से लोन की ब्याज दर पर असर पड़ता है, जिससे कर्ज लेने वालों की ईएमआई बढ़ जाती है।

ऑटो लोन, होम लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ेगी

एमसीएलआर में बढ़ोतरी का असर होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेत इससे जुड़े सभी तरह के लोन की ब्याज दर पर देखने को मिलेगा। लोन ग्राहकों को पहले से अधिक EMI चुकनी होगी। नया लोन लेने वाले ग्राहकों को महंगा लोन मिलेगा।

सरकार ने करोड़ों आधार कार्ड होल्डर्स को दिया फायदा, बढ़ाई Aadhar में फ्री अपडेट कराने की तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।